नशे के ज्वालामुखी पर बैठा है गुजरात, चुनाव से पहले वडोदरा में पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स

नशे के ज्वालामुखी पर बैठा है गुजरात, चुनाव से पहले वडोदरा में पकड़ा गया करोड़ों का ड्रग्स

वडोदरा: गुजरात एटीएस ने वडोदरा से एमडी की एक और ड्रग्स फैक्ट्री सीज की है। 63 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।  गौरतलब है कि इतनी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई मुंबई को होनी थी, गुजरात एटीएस पहले ही इतनी मात्रा में ड्रग्स जब्त कर चुकी है।

वडोदरा की एक दवा फैक्ट्री में ड्रग्स बनाने में शामिल पांच आरोपियों को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है.  मुख्य आरोपी शौमिल पाठक के इन ड्रग्स के मास्टरमाइंड होने का खुलासा हुआ है। शौमिल ने केमिकल चुराया और सह आरोपी भरत चावड़ा की मदद से कच्चा माल इकट्ठा किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि अन्य आरोपित विनोद निजाम ने केमिस्ट शैलेश कटारिया से संपर्क किया था।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी शौमिल पाठक और सलीम डोला एक वक्त मुंबई जेल में एक साथ थे। फिर दोनों ने मिलकर एमडी ड्रग्स बनाने का फैसला किया। शौमिल एमडी ड्रग्स की यह सारी मात्रा फरार आरोपी सलीम को देने वाला था, जो मुंबई का रहने वाला है। शौमिल इससे पहले दो बार मुंबई में ड्रग्स की सप्लाई कर चुका था। आरोप विनोद निजाम फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे। पता चला है कि यह फैक्ट्री पिछले एक महीने से चल रही है।

Leave a comment