Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के इस शहर सड़कों पर दौरेगी हाइड्रोजन बसें, जानें इसकी खासियत और फायदे

यूपी के इस शहर सड़कों पर दौरेगी हाइड्रोजन बसें, जानें इसकी खासियत और फायदे

Hydrogen Buses: ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में सड़कों पर प्रदूषण मुक्त हाइड्रोजन बसें चलाई जाएगी। लद्दाख के बाद अब यमुना सिटी दूसरा शहर बनेगा, जो हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली बसों का संचालन करेगा। ये परियोजना एनटीपीसी (NTPC) के सहयोग से शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य शहरी परिवहन में ग्रीन एनर्जी मोबिलिटी को बढ़ावा देना और वायु प्रदूषण को कम करना है।

एनटीपीसी ने हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट के तहत 4 बसें तैयार की हैं, जिन्हें 3 साल के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलाया जाएगा। इन बसों की खास बात ये है कि ये एक बार फ्यूल भरने पर 600 किलोमीटर तक चल सकती हैं। साथ ही इन बसों में हाइड्रोजन फ्यूल सेल लगाए गए हैं, जो बिजली बनाते हैं और बस को एनर्जी देते हैं। उत्सर्जन के रूप में इनमें से सिर्फ पानी की भाप निकलती है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

यमुना प्राधिकरण ने इन बसों को मौजूदा रूट्स पर चलाने का फैसला लिया है, लेकिन इसमें अब जेवर एयरपोर्ट को भी जोड़ा जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि ये चारों बसें हमारे पुराने रूट के अनुसार ही चलेंगी, लेकिन अब इनमें एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा।  बसें हमारे सेक्टरों से होती हुई पहले से बने हुए बस स्टैंड, सूरजपुर पुलिस मुख्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएंगी।

अपनाई गई खास प्रक्रिया

अधिकारियों का कहना है कि ये प्रोजेक्ट न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम है, बल्कि यह शहरी परिवहन के भविष्य को भी बदल सकती है।ये अभी एक पायलट प्रोजेक्ट है, अगर सफल रहा तो आने वाले सालों में इन बसों की संख्या कई गुना बढ़ाई जाएगी। एनटीपीसी ने इस परियोजना के लिए अपने मुख्यालय में हाइड्रोजन प्रोडक्शन यूनिट और फ्यूल पंप स्टेशन तैयार किया है। यहां पर हाइड्रोजन गैस का उत्पादन एक खास प्रक्रिया से किया जा रहा है। कंपनी ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का फिर से इस्तेमाल कर हाइड्रोजन गैस तैयार करने की अनोखी तकनीक अपनाई है। इससे न केवल प्रदूषण घटेगा, बल्कि अपशिष्ट जल का भी उपयोगी दोहन होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast