सरकारी न्यूज़ चैनल के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, लाइव आकर किया देश को संबोधित

सरकारी न्यूज़ चैनल के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, लाइव आकर किया देश को संबोधित

कोलंबो: बीते कुछ दिनों से श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश को छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है। राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर उत्पात कर रहे हैं। श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट ने कहा कि श्रीलंका का राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन के प्रसारण को रोका गया। कोलंबो में प्रदर्शनकारियों से अपने परिसर के घिर जाने के बाद चैनल ने प्रसारण को रोक दिया।

जानकारी के अनुसार संसद और पीएम आवास पर उग्र भीड़ कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही लोगों ने सरकारी न्यूज चैनल के दफ्तर में भी घुस गए। इतना ही नहीं एक प्रदर्शनकारी वहां न्यूज एंकर की जगह आकर बैठ गया और लाइव आकर बोलने लगा। इसके बाद टीवी चैनल का प्रसारण बंद करना पड़ा। दूसरी तरफ राजपक्षे ने विरोध के 139 दिन बाद अपना इस्तीफा भी दे दिया है। आज संसद में उनके इस्तीफे की घोषणा हो सकती है और इसके साथ ही अंतरिम राष्ट्रपति के नाम का भी ऐलान होगा। इस बीच श्रीलंकाई सेना ने भी अपने नागरिकों के सामने हथियार नीचे कर दिए हैं।

बीते कुछ महीनों से आर्थिक संकट से जुझ रहे श्रीलंका में एक बार फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर नजर आ रहे है। बता दें कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे इस्तीफे के पहले ही देश छोड़ दिया है। राजपक्षे देर रात मालदीव पहुंच गए हैं।दरअसल आज यानी 13 जुलाई को राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था। लेकिन राष्ट्रपति ने इस्तीफे से पहले ही देश छोड़ गए है।

राजपक्षे इस्तीफे के आधिकारिक ने ऐलान किया है कि राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ देश छोड़ चुके हैं। राजपक्षे देर रात मालदीव पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राजपक्षे ने इस्तीफे देने से पहले शर्त रखी थी कि वे परिवार सहित देश से बाहर जाना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित भेजा जाना सुनिश्चित कराया जाए।

Leave a comment