
नई दिल्ली: भारत में त्योहारों का सीजन जारी है। शादीशुदा महिलाओं के लिए सबसे अहम व्रत जल्द आने वाला है। हम बात कर रहे है करवा चौथ की। वहीं 10 दिनों के बाद दिवाली का त्योहार मनाया जाएंगा। दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है उसके बाद दीवाली और फिर गोवर्धन पूजा की जाती है। गांव में दिवाली के दिन ही गोवर्धन पूजा कर दी जाती तो शहरों में दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस साल आप दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं कर पाएंगे। हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह है।
26 को की जाएंगी गोवर्धन पूजा
दरअसल 24 अक्टूबर को दिवाली देशभर में मनाई जाएंगे। वहीं गोवर्धन पूजा 25 को छोड़कर 26 को मनाया जाएंगा। कहा जा रहा है कि इस साल का सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। जिसकी वजह से 26 को गोवर्धन पूजा की जाएंगी। बता दें कि 25 अक्टूबर को 4: 00 बजकर 29 मिनट पर ग्रहण लगने जा रहा है जो शाम 5 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है ऐसे में किसी भी तरह की पूजा करना करना बेहद शुभ माना जाता है।
क्यों लगता है सूर्य ग्रहण
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा, पृथ्वी की परिक्रमा करता है। लेकिन अगर चंद्रमा गलती से सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाए चंद्रमा का सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाने के कारण सूर्य का प्रकाश,पृथ्वी पर ठीक तरह से नहीं पड़ता। इस परिस्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
Leave a comment