ऐसा भी होता है प्यार में...पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला

ऐसा भी होता है प्यार में...पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला

गोरखपुर: अक्सर हम खबरों में सुनते आ रहे हैं कि शादी के बाद महिला का किसी ओर पुरूष के साथ प्रेम संबंध हैं और इस रिश्ते का अंत किसी ना-किसी की जान से चुकाना पड़ता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जिसमें प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की और फिर बोरी में डालकर बांध के किनारे शव को छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पड़ा हैं। पुलिस स्थान पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

दरअसल गोरखपुर पुलिस ने युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा ली हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। हत्या में शामिल एक महिला भी हैं। मामला 12 दिसंबर से शुरू होता हैं। पीपीगंज क्षेत्र में स्थित शादीशुदा महिला ने युवक को बुलाया और पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं 24 घंटे तक शव को घर में ही रहा और फिर अगले दिन पत्नी के साथ युवक के शव को बोरी में डाला और बाइक पर सात किमी दूर सहजनवां क्षेत्र में रेगुलेटर के पास बांध किनारे छोड़ आए।

उसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि बांध के पास किसी युवक का शव पड़ा हैं जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक के परिजनों की पहचान हुई और फिर जांच में आगे पता चला कि युवक का महिला के साथ शादी से पहले प्रेमी संबंध था जिसके बाद महिला की शादी हो गई, लेकिन दोनों ने बात और मिलना नहीं छोड़ा। इस बात की भनक महिला के पति को दिवाली पर लगी और फिर इस बात को लेकर घर में कलेश होने लगा। वहीं महिला ने पति के साथ मिलकर युवक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इस प्लान में वह कामयाब भी हो गया।

महिला ने युवक को अपने घर बुलाया। युवक नशा में चूर था पति ने युवक के सिर पर डंडे से हमला किया। डंडा से इतने तेज हमला किया गया कि इसकी मौत हो गई इसके बाद 24 घंटे तक शव को घर में रखा और अगले दिन गांव से 7 किलोमीटर दूर फेंक आए। आरोपी पति ने सबूत  भी मिटाने की कोशिश की। उसने युवक के मोबाइल फोन को नदी में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है और जिस डंडे से हत्या की गई उसे भी बरामद कर लिया हैं।

Leave a comment