गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट कर मारे गए गैंगस्टर को बताया बहादुर, ‘अभी हमें आखिरी परफॉर्मेस दिखानी है’

गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट कर मारे गए गैंगस्टर को बताया बहादुर, ‘अभी हमें आखिरी परफॉर्मेस दिखानी है’

चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ में कनाडा से एक फेसबुक पोस्ट किया है और हाल ही में अटारी बॉर्डर पर मारे गए गैंगस्टर जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत मन्नू को बहादुर बताया है और कहा कि जब पुलिस ने उन्हें घेर लिया था तब उन्होंने मुझे फोन किया था और मैंने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन दोनों ने सरेंडर करने से इंकार कर दिया और कहा अभी हमे आखिरी परफॉर्मेस दिखानी है। दोनों ने बहादुरी के साथ पुलिस का मुकाबला किया और 6घण्टे तक पुलिस को रोक कर रखा।

गोल्डी बराड़ ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि पंजाब पुलिस द्वारा फैलाया जा रहा है कि उसने अंकित नाम के शॉर्प शूटर को पैसा नहीं दिया और मूसेवाला की हत्या के बाद में उसका फोन नहीं उठाया जोकि बिल्कुल गलत है और उसके द्वारा शार्प शूटर अंकित की पूरी सहायता की जा रही है और अटारी में हुए एनकाउंटर में मारे गए दोनों गैंगस्टरों के परिवारों की भी वो पूरी मदद करेगा।

आपको बता दें कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 3 शार्प शूटर्स को अमृतसर में घेर लिया था। बताया जा रहा है कि अटारी बॉर्डर से करीब 10 किमी दूर होशियारपुर में पंजाब पुलिस और शार्प शूटर के बीच मुठभेड हुई। वहीं मुठभेड में एक शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Leave a comment