
नई दिल्ली:पंजाबी सिद्ध मूसेवाला की हत्या के कई खुलासे हो चुके है। वहीं पुलिस के हाथ शार्प शूटर हाथ लगे है। जिसमें हत्या को लेकर कई खुलासे भी खोले है। लेकिन इस हत्या में एक शख्स सबसे ज्यादा उछल रहा है वो है गोल्डी बराड़। जो अभी तक पुलिस के हाथ से बाहर है। वहीं गोल्डी बराड़ नाम के एक शख्स ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो खुद मूसेवाला की हत्या कबुल रहे है और साथ की साथ कह रही है कि उसे सिद्ध की हत्या का कोई अफसोस नहीं है।
दरअसल कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी कर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में कुछ बातें बताई हैं। हालांकि वीडियो में बराड़ नकाबपोश है, उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। लेकिन पंजाब और दिल्ली पुलिस ने उसकी आवाज की पुष्टि की है। वीडियो में वह पंजाबी में बात करता नजर आ रहा है और वह कह रहा है, ‘मेरा नाम गोल्डी बराड़ है। मैं मुक्तसर साहिब का रहने वाला हूं। पिछले काफी समय से आप सभी लोग मेरा नाम खबरों में सुन रहे होगे। मूसेवाला केस से मेरा नाम जोड़ा गया। मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने पहले भी बोला था कि ये काम मैंने करवाया था।
वह आगे कह रहा है, ‘समय के साथ सब होता है। सिद्धू दोषी था। हमारे 2भाइयों के कत्ल में उसका हाथ था। मूसेवाला ने अपनी गाने की इमेज को सच साबित करने की कोशिश की थी। उसने ऐसी गलतियां की थीं, जो भूलने वाली नहीं थी। उसे सजा मिलनी ही थी। कानून इन लोगों के लिए नहीं है। वह बड़े-बड़े मंत्रियों का, उनके बेटों का दोस्त था। ऐसे लोगों का कोई कुछ नहीं कह सकता। इनके लिए सब जायज है। इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। जो हमें सही लगा, हमने किया। हमने जस्टिस कर दिया। भगवान सब जानते हैं, सबके मन की जानते हैं। हमें जो भी सजा मिलेगी मंजूर है। हमें और किसी पर यकीन नहीं। जो हमने करना था कर दिया।’
बराड़ ने वीडियों में कहा कि हम खराब है खराब ही रहने दो। हमें अच्छा नहीं बनना। अच्छे लोगों की कोई पूछ नहीं होती है। सिद्धू मूसेवाला को उसके जीते जी लोग गालियां देते थे। उसको कोई पसंद नहीं करता था। कहते थे कि वह पंजाबियों की इमेज खराब करता है। उसके मरने पर उसकी इमेज बदल गई। लोगों को यह नहीं पता कि इससे पहले मूसेवाला ने कितने घरों का बुरा हाल किया था। कितने घरों के चिराग बुझाए थे। मेरा क्या कर लिया… मेरा क्या पट लिया… वह गाने में भी ऐसी बातें करता था… मेरा बेकसूर भाई मारा गया था।’
गैंगस्टर ने आगे कहा, जब दीप सिद्धू का अंतिम संस्कार हो रहा था, तब भी मूसेवाला शराब पी रहा था…नाच रहा था। ऐसे समय में भी उसने अखाड़ा लगाया हुआ था। लोग तब विरोध कर रहे थे…लेकिन अब लोग सब भूल गए। विक्की मिड्डूखेड़ा की मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला ने मुझे 2करोड़ का ऑफर दिया था और कहा था कि गुरुद्वारे जाकर कसम खाओ कि मुझे नुकसान नहीं पहुंचाओगे। लेकिन मैंने भाई के खून का बदला ले लिया। उसको पता था कि उसको मार देंगे। कई लोगों के पास गया, लेकिन राजीनामा नहीं हुआ। मूसेवाला को शहीद कह रहे हो…पहले शहीद का मतलब समझ लो… हमें तो खराब ही रहने दो।’
गोल्डी बराड़ वीडियो में कहता है, ‘विक्की मिड्डूखेड़ा के हत्यारे सिद्धू मूसेवाला की बुलेट प्रूफ गाड़ी में घूम रहे होते थे। आगे-पीछे पुलिस घूम रही होती थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दुश्मन सिद्धू के साथ घूम रहे होते थे। विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में जब सिद्धू मूसेवाला का नाम आया था, तब उसने टैटू बनवाया था…उसने विक्की के शूटर्स को पनाह दी थी…जो लोगों के घरों में चिट्ठियां जा रही हैं कि हम फिरौती मांग रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। हम आम लोगों से फिरौती नहीं मांगते हैं, जिन लोगों के पास करोड़ों रुपये होते हैं, हम उनसे फिरौती मांगते हैं।
Leave a comment