Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Rate Today 15 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली; जानें 15 अक्टूबर के नए रेट

Gold-Silver Rate Today 15 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली; जानें 15 अक्टूबर के नए रेट

Gold-Silver Rate Today 15 October 2026: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव घटकर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,45,848 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,163.80 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत यानी 348 रुपये टूटकर 2,07,990 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,19,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुलियंस के अनुसार, चांदी की कीमत 2,08,340 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 56.24 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

दिल्ली

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,48,410 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,36,050 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,11,340 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,35,000 प्रति किलोग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,48,260 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,37,190 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,11,190 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,35,000 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,48,260 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹135,900 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,11,650 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,40,000 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,48,260 प्रति 10 ग्राम 

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹135,900 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,11,190 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,35,000 प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

12वीं पास के लिए बड़ा मौका! डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली वैकेंसी, 20 पदों के लिए ऐसे होगा सिलेक्शन

Data Entry Operator Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली के रहने वाले है और 12वीं पास है और नौकरी ढूंढ रहे है तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) में नौकरी की चाह रखने वालो के लिए बड़ी वैकेंसी निकली है। दरअसल, ICSIL ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) में डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 20 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

सितंबर में थोक महंगाई बढ़कर 11.39% पहुंची, ईंधन और खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

देश में महंगाई ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सितंबर 2026 में थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि अगस्त में यह 9.92 प्रतिशत थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast