Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 15 October 2026: मानसून की विदाई के बीच आफत की बारिश, दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 15 October 2026: मानसून की विदाई के बीच आफत की बारिश, दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 15 October 2026: देश में अब मानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। IMD के मुताबिक, जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी हरियाणा के आसपास मौसमी गतिविधियां और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम और अरुणाचल प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आंधी-बारिश के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अक्टूबर यानी आज दिल्ली में बारिश के चलते मौसम ठंडा होने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बिजनौर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ और आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम बिगड़ने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। यहां हवा के झोंकों की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर हिरासत के बाद CJP का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है।

बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, साल 2029-30 तक 500 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य

बिहार में सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल जीवन हरियाली अभियान के फेज-3 के तहत राज्य के सरकारी भवनों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast