Data Entry Operator Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली के रहने वाले है और 12वीं पास है और नौकरी ढूंढ रहे है तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) में नौकरी की चाह रखने वालो के लिए बड़ी वैकेंसी निकली है। दरअसल, ICSIL ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (DCCWS) में डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 20 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें, ये पद कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स के आधार पर भरे जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ICSIL की ऑफिशियल वेवसाइट पर विजिट कर फॉर्म भरना होगा। तो चलिए डेटा एंट्री ऑपरेटर की वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी जानते है।
इन तारीखों पर गौर करें
आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत - 15 अक्टूबर 2026 (शाम 5 बजे)
आवेदन की आखिरी तारीख - 18 अक्टूबर 2026 (शाम 5 बजे)
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, 12वीं पास होना जरूरी है और एक्सेल, टैली और अकाउंट्स की जानकारी होनी चाहिए।
आयु सीमा - उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 साल होनी चाहिए।
Also read: Gold-Silver Price Today 14 October: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी, सिल्वर ₹2.19 लाख पर पहुंची; जानें आज के ताजा भाव
कैसे करें आवेदन?
डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन ICSIL की ऑफिशियल वेबसाइट www.icsil.in से होगा। इसके बाद संबंधित पोस्ट के लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 590 रुपए जमा करने होंगे, जो वापस नहीं किए जाएंगे।
कैस होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/बातचीत और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर होगा। जिसके बाद उन्हें 22,411 रुपए मंथली सैलरी मिलेगी।