Gold-Silver Price: बेटी के लिए मां-पत्नी के गहने गलाने को बेबस लोग, सोने-चांदी के भाव ने तोड़ी पिताओं की तमन्ना

Gold-Silver Price: बेटी के लिए मां-पत्नी के गहने गलाने को बेबस लोग, सोने-चांदी के भाव ने तोड़ी पिताओं की तमन्ना

Gold-Silver Price Hike: देशभर में सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं। शादी के सीजन में बढ़ती सोने-चांदी की कीमत ने पिताओं की टेंशन बढ़ा दी है। बेटियों की शादियों के सपने संजोए पिताओं के अरमान को गहरा झटका लगा है। हालात ऐसे हैं कि दाम घटने की आस में हर दिन गुजर जाता है लेकिन, अगले ही दिन कीमत आसमान छूने लगती है।

सोने-चांदी की बढ़ती कीमत का नतीजा ये हुआ कि लोग पत्नी और मां के गहने गलाकर बेटियों के लिए नए जेवर बनवाने के लिए मजबूर हो गए हैं। रेट सातवें आसमान पर पहुंचने के बाद सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा है।

कारोबार हुआ ठप

सोने-चांदी के बढ़ते भाव के कारण कारोबार लगभग ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि एक ही रात में सोना लगभग 16,000 और चांदी 32,000 रुपए महंगी हो गई। बढ़ते दामों के कारण आम ग्राहक से दूर हैं। सिर्फ 20-30 फीसदी कारोबार निवेश के भरोसे टिके हैं। जबकी छोटे दुकानदारों के यहां खरीदारी तक नहीं हो पर रही। वहीं, बढ़ते भाव के कारण छोटे-मोटे कारोबारी भी परेशान है, क्योंकि उनकी बिक्री पहले के मुकाबले कम हो गई है। जिसके कारण सराफा के छोटे कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है।

पत्नी-मां के गहने गलाने को मजबूर

चिनहट के रहने वाले व्यापारी ने बताया कि हमारे लिए तो दोहरी मार पड़ रही है। घर में सराफा कारोबार भी है और बेटी की शादी भी। ग्राहक नहीं आ रहे है, जिसके कारण कमाई बंद है। ऐसे में पत्नी और मां के पुराने गहने गलाकर बेटी के लिए नए गहने बनवान पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि दुकान सुबह खुलती है और शाम को बंद हो जाती है। सरकार को इस पर गंभीरत से सोचना चाहिए। सर्वैदय नगर के व्यापारी का कहना है कि शादी है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या और कब खरीदें। छोटी सी पायल की कीमत भी 8 हजार रुपए हो गई है।

Leave a comment