Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर तेजी, MCX पर 1,49,700 रुपये तक पहुंचा भाव; चांदी भी चमकी

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर तेजी, MCX पर 1,49,700 रुपये तक पहुंचा भाव; चांदी भी चमकी

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को सोने ने करीब सात सप्ताह का ऊंचा स्तर छुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी बढ़ाई, जिससे इसकी कीमतों को मजबूती मिली।

MCX पर सोने में जोरदार तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 536 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। दोपहर 12:10 बजे तक सोने में 1,207 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

चांदी में भी खरीदारी का जोर

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी शुरुआती कारोबार में खरीदारी देखने को मिली। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,28,397 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊपरी स्तर तक पहुंची। यह पिछले बंद भाव 2,27,584 रुपये के मुकाबले 813 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी थी। हालांकि बाद में चांदी 1,004 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 2,26,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी रही। COMEX पर सोना 0.36 प्रतिशत बढ़कर 4,320 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 62.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिसमें 0.12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

दिल्ली समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

9 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,255 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,985 रुपये और 18 कैरेट 11,446 रुपये प्रति ग्राम बताई गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 15,235 रुपये, 22 कैरेट 13,965 रुपये और 18 कैरेट 11,426 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 15,164 रुपये, 22 कैरेट 13,900 रुपये और 18 कैरेट 11,715 रुपये प्रति ग्राम है। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में 24 कैरेट सोना करीब 15,235 रुपये प्रति ग्राम है।

भारत में चांदी का भाव

भारत में चांदी की कीमत फिलहाल करीब 245 रुपये प्रति ग्राम और 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है। चांदी की कीमत पर वैश्विक बाजार के साथ-साथ औद्योगिक मांग का भी असर पड़ता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल बढ़ने या घटने से इसकी कीमतों में बदलाव हो सकता है। सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय भाव, डॉलर की मजबूती, स्थानीय मांग और बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं।

Also read: Today Gold Silver Price 08 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Gold ₹1.54 लाख तो चांदी भी चमकी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 23 September: त्योहारी सीजन से पहले चेक करें सोने-चांदी की कीमत, यहां देखें प्रमुख शहरों के ताजा रेट

23 September Gold-Silver Rates:अमेरिका के भारत पर 100% टैरिफ के ऐलान के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिन 22 सितंबर 2026 मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने का बंद भाव ₹1,51,879 प्रति 10 ग्राम था। जबकि चांदी का बंद भाव ₹2,33,261 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। लेकिन आज 23 सितंबर को शुरुआती कारोबार में हल्की-सी गिरावट देखी गई।

MDR पर GST से छोटे व्यापारियों पर बोझ पड़ेगा या नहीं? NPCI ने दूर कर दी सारी कंफ्यूजन

NPCI on UPI fee rules: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्पष्ट किया है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगने से छोटे व्यापारियों और डिजिटल भुगतान का कोई असर नहीं पड़ेगा। सार्वजनिक रूप से फैल रही चिंताओं को दूर करते हुए, NPCI ने कहा कि खुदरा डिजिटल लेनदेन इस कर से मुक्त हैं।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का बड़ा मौका...RRB ने 3,477 पदों के लिए निकाली बंपर भर्ती; इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC Graduate Vacancy: रेलवे में नौकरी करने का सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 3,477 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast