Health Tips: बच्चों से रोजाना करवाएं सूर्य नमस्कार, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Health Tips: बच्चों से रोजाना करवाएं सूर्य नमस्कार, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

YOGA Positions For Child: विश्व को प्रकृति ने कई वरदान दिए हैं। इन वरदानों में मानवजाति के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण योग है। इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में योग लोगों को हेल्दी और फुरतीला रखता है। हालांकि, कई लोग समय का बहाना बनाकर इस अद्भुत विधा से दुरी बनाकर कर रखते हैं। योग के अनगिनित फायदें बताए जाते हैं। साथ ही हर उम्र के लोगों को योग करने की सलाह दी जाती है। योग सिर्फ आपको स्वस्थ ही नहीं रखता है बल्कि आपके अंदर कोई बिमारी ना आए, इसका भी ध्यान रखता है। आज के समय में टेक्नोलॉजी के माध्यम से योग और उसका हर आसन घर-घर पहुंच चुका है तो ऐसे में लोगों को इससे जुड़ने में परेशानी नहीं होती।

योग को बचपन से ही दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे एक तो बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी और दूसरा कि लंबे समय तक योग से जुड़ पाएंगे। हालांकि, अगर आप बच्चों से योग करवाना चाहते हैं और आसन को लेकर मन में संघर्ष चल रहा है तो आप चिंता छोड़िए। सभी बच्चों से सूर्य नमस्कार जरुर करवाना चाहिए। इसके बच्चों के रोजमर्रा के जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ध्यान केंद्रीत रख पाएंगे

अकसर बच्चों को लेकर एक शिकायत सामने आती रहती है कि उनका ध्यान किसी भी कार्य में केंद्रीत नहीं रहता है। अगर आप अपने बच्चों से सूर्य नमस्कार करवाना शुरु करते हैं तो उनको सुबह उठने की आदत हो जाएगी, जिससे उनका मन दिनभर पॉजिटिव रहेगा। इसके साथ ही कार्यों में एकाग्रता बढ़ेगी और स्ट्रेस दूर रहता है। इससे बच्चों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ती है।

शारिरिक विकास होगा

सूर्य नमस्कार करने से शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है और बॉडी का स्ट्रेंथ बढ़ती है। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार करने से रीढ़ की हड्डी और पैरों से लेकर पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे बच्चों की हाइट बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

ताजापन बना रहता है

जो बच्चे खेल या पढ़ाई में सुस्त रहते हैं। उन्हें जरुर सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इससे ना सिर्फ पढ़ी हुई चीजें याद होगी बल्कि खेल में भी एनर्जी बनी रहेगी।

पाचन तंत्र सही रहेगा

सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर के अंदर भी सब कुछ सही रहेगा। जैसे सांस की परेशानी नहीं होगी। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करने से बॉडी डिटॉक्स होने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और दिल के लिए भी यह फायदेमंद रहता है।  

Leave a comment