Adani Second Richest in Asia: अडानी ग्रुप के मालिकगौतम अडानी कुछ महीने पहले अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के कई गंभीर आरोपो का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उनकी संपत्ति में भारी गिरावट आई थी। और अमीरों की सूची में 18वें स्थान पर पहुंच गए। इस बड़ी छलांग के बाद अडानी ने चीन के अरबपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है। चीनी अरबपति अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 61.9अरब डॉलर है।
झोंग शानशान थे दूसरे स्थान पर
बता दें कि झोंग शानशान काफी समय से एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर थे, लेकिन बीच में गौतम अडानी ने इन्हें पीछे छोड़ा था। बाद में फिर चीनी अरबपति ने पलटी मारी थी और एक बार फिर ये पीछे हो चुके हैं। 24घंटे के दौरान गौतम अडानी की संपत्ति में 52.5लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
मुकेश अंबानी पहले स्थान पर कायम
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अब गौतम अडानी की नेटवर्थ 62.3अरब डॉलर हो चुकी है। हालांकि इस साल गौतम अडानी की संपत्ति में 58.2अरब डॉलर का नुकसान भी हुआ है। एशिया के सबसे रईस व्यक्ति की बात करें तो इस स्थान पर मुकेश अंबानी अभी भी कायम हैं। इनकी नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार 85.9अरब डॉलर है। बुधवार को मुकेश अंबानी को 71.1लाख डॉलर का फायदा हुआ था। साथ ही साथ इस साल मुकेश अंबानी को 1.23अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
Leave a comment