बप्पा का विसर्जन करते समय इन मंत्रों के जाप से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

बप्पा का विसर्जन करते समय इन मंत्रों के जाप से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

नई दिल्ली: 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का दिन है और हर साल इस दिन बप्पा का विसर्जन किया जाता है। वहीं आज के दिन पूरे धूमधाम के साथ बप्पा को विदा किया जाता है। इसके अलावा हाथ जोड़कर अगले साल फिर से आने के लिए निवेदना कि जाती है। इसके साथ आज के दिन गणपति बप्पा के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा कि जाती है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने वाले है जिसे गणपति बप्पा को विसर्जित करते वक्त बोला जाए तो इससे सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

गणेश विसर्जन के दौरान जपा जाने वाला मंत्र

ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।

इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 8 सितंबर को गुरूवार के शाम 4:30 बजे से होगा और इसकी समाप्ति अगले दिन यानि की 9 सितंबर को शाम 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्योतिष अनुसार 9 सितंबर को गणेश विसर्जन के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं-

 

गणेश विसर्जन के लिए सुबह का मुहूर्त- 06:03 बजे से 10:44 बजे तक

गणेश विसर्जन के लिए दोपहर का मुहूर्त- 12:18 बजे से 01:52 बजे तक

गणेश विसर्जन के लिए शाम का मुहूर्त- 5.00 बजे से 06:31 बजे तक

Leave a comment