
Elon Musk : स्मार्टफोन आज कल लोगों के लिए सबसे बड़ा साथी बन गया है। लोग अपने बच्चों को कहीं भूल जाए लेकिन स्मार्टफोन को नहीं भूलते है। स्मार्टफोन की लत लोगों को ऐसी लगी है कि इसके बिना समय गुजारना मुश्किल है। जहां एक तरफ ये दुनिया को तेजी से बदल रहा है। वहीं दूसरी तरफ अब फोन में AI की खूबियों पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। बीते दिनों MCW 2024 के दौरान कई ऐसे फोन भी दिखाई दिए, जो मौजूदा फोन से काफी ज्यादा अलग थे। ऐसे में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक ऐसा दावा कर दिया है, जिसके बाद लोग भी हैरान हो गए है।
बता दें कि मस्क का ये मानना है कि भविष्य में स्मार्टफोन का चलन खत्म हो जाएगा। क्योंकि इसकी जगह न्यूरालिंक ब्रेन ले लेगा। उन्होंने एक्स में एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, कि भविष्य में कोई फोन नहीं होगा, केवल न्यूरालिक होगा। जानकारी के लिए बता दे कि एलन मस्क न्यूरालिंक के सीईओ भी हैं, जो ब्रेन चिप तकनीक पर काम कर रही है। ये कंपनी 29 साल से नोलैंड अर्बॉग पर पहला ह्यूमन ट्रायल भी कर रही है।
इस पोस्ट पर कहीं ये बात
गौरतलब है कि मस्क ने ये बात एक पोस्ट की प्रतिक्रिया पर दी थी। इस पोस्ट में मस्क की एक AI-जनरेटेड पिक्चर है, जहां मस्क ने अपने माथे पर न्यूरल नेटवर्क डिजाइन के साथ एक फोन पकड़ा हुआ है और पूछा है कि क्या लोग अपने डिवाइस को विचारों के जरिए कंट्रोल करने के लिए न्यूरालिंक इंटरफेस इंस्टॉल करेंगे?
क्या है न्यूरालिंक
वहीं न्यूरालिंक एक सिक्के के आकार का एक डिवाइस है, जिसे “लिंक”नाम दिया गया है। ये डिवाइस कंप्यूटर,मोबाइल फोन या किसी अन्य उपकरण को ब्रेन एक्टिविटी से सीधे कंट्रोल करने में सक्षम करता है। इसके साथ ही लिंक पर थ्रेड इतने महीन और लचीले होते हैं कि उन्हें मानव हाथ से नहीं डाला जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने एक रोबोटिक प्रणाली डिजाइन की है, जिससे थ्रेड को मजबूती और कुशलता से इम्प्लांट किया जा सकता है।
Leave a comment