
GADAR 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 आज सिनेमाघरों में रिलिज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही फैंस का भरपूर प्यार देखने को मिला। फिल्म को लेकर फैंस में इतना क्रेज है कि इसकी रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है। गदर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है।
आइए जानते हैं, तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी को फैंस का कितना प्यार मिला।
फिल्म गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को एक बार फिर से देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए है। लोग एस फिल्म को एक बार फिर से देखकर खाफी खुश हैं, और खाफी तारिफ भी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही ऑडियंस को सनी देऑल का एक्टिंग भी खाफी पसंद आ रहा है। फिल्म को देखने के बाद फैंस ने कहा कि, 'गदर 2' ने गदर मचा दिया और पैसा वसूल भी हो गया। तो कुछ ने कहा कि, फिल्म को देखकर रौंगटे खड़े हो गए। कुछ ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर डिक्लेयर कर दिया है।
एक बार फिर तारा और सकीना की जोड़ी ने मचाया धमाल
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’ साल 2001 की ओरिजनल फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल हैं। इसमें सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी। तो वहीं एक बार फिर से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। सनी देओल के ऐक्शन सीन्स और डायलॉग्स ने फिल्म में धमाल मचा दिया है। सकीना और तारा सिंह की मैजिकल जोड़ी को आज भी लोगो को उतना ही प्यार मिल रहा है, जितना की पहले मिला था। फिल्म को फैंस ने उतना ही सराहना दिया है, जितना की पहली बार दिया है।
Leave a comment