चीनी से 300 गुना ज्यादा मीठा फल, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सेहतमंद

चीनी से 300 गुना ज्यादा मीठा फल, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सेहतमंद

Monk Fruit: फल (fruit) का सेवन हम इंसानों की डाइट का अहम हिस्सा है। कई बीमारियों में भी डॉक्टर्स फलों के सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार कुछ बीमारियों से ग्रस्त लोग फलों का सेवन नहीं कर पाते। जैसे डायबिटीज के मरीज, जो फलों में मिठास के चलते उनको नहीं खा पाते। पर आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चीनी से 300 गुना ज्यादा मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के फायेदमंद है। 
 
आज हम जिस फल के बारे बात करने जा रहे हैं वो चीन में मिलने वाला ‘मोंक फ्रूट‘ (Monk Fruit)। मोंक फ्रूट खनिज, एमिनो एसिड, फ्रक्टोज, और विटामिन युक्त फल है। चीन में उगाए जाने वाले इस फल की पैदावार भारत में वृहद स्तर पर की जा रही है। पालमपुर में 'वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद' (सीएसआईआर) तथा 'राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो' (एनबीपीजीआर) द्वारा इस फल की उपज को अनुमति दे दी गई है। 
 
मोंक फ्रूट में पाए जाने वाले 'मोगरोसाइड' तत्व की मिठास चीनी से 300 गुना अधिक है। इस फल को पकाने या इसका जूस बनाने पर भी इसकी मिठास में कोई कमी नहीं आती। बावजूद डायबिटीज के मरीज इस फल और इससे बने पदार्थों को आसानी से खा सकते हैं। साथ ही इस फल की सफल पैदावार भारत के किसानों के लिए आमदनी का एक बड़ा स्रोत बन सकती है।
 

Leave a comment