मिथुन से लेकर सलमान तक बीमारियों से जूझ रहे हैं ये 5 बॉलीवुड सितारें, इलियाना को आया था सुसाइड का खयाल

मिथुन से लेकर सलमान तक बीमारियों से जूझ रहे हैं ये 5 बॉलीवुड सितारें, इलियाना को आया था सुसाइड का खयाल

Celebs Rare Disease: बीते दिन दिग्गज एक्टर से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को कोलकातामें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स की टीम ने मिथुन की सेहत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें बताया है कि एक्टर मिथुन इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। एक्टर के ब्रेन में इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर नाम का स्ट्रोक पाया गया है। हमेशा हसते नजर आने वालेबॉलीवुड के कुछ सेलेब्स रेयर बीमारियों की परेशानी से जूझ रहे हैं। इन अजीब बीमारियों का खुलासासेलेब्स ने खुद किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें रेयर बीमारी हैं। चलिए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में...

1.वरुण धवन

एक्टर वरुण धवन ने फिल्म भेड़िया के प्रमोशनके दौरान अपनी रेयर बीमारी का खुलासा किया था। वरुण धवन ने बताया है कि उन्हें वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की एक अजीब बीमारी है। आपको बता दें, इस बीमारी में इंसान अपने शरीर का बैलेंस खो देता है।

2.सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से जूझ चुके हैं। इस बिमारी को सुसाइड डिजिज के नाम से भी जाना जाता है। चेहरे में ट्राइजेमिनल नर्व की सूजन की वजह से यह बिमारी होती है। खबर के अनुसार, सलमान खान ने पहली बार 2001 में बिमारी का खुलासा किया था।

3. ऋतिक रोशन

ग्रीक ग़ॉड ऋतिक रोशनभी क्रॉनिक सबड्यूरल हेमेटोमा नाम की रेयर डीजीज से जूझ चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें, ये एक हेमेटोमा है जो अक्सर ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी से जुड़ी होती है।

4. अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा भी रेयर बीमारी का सामना कर रही हैं। अनुष्का ने बताया की वह बल्जिंग डिस्क की समस्याजूझ रही हैं। इस बिमारी के दौरान इंसान ज्यादा समय तक बैठ नहीं पाते और कमर में दर्द होने लगता है।

5.इलियाना डिक्रूज

बॉलीवुड एक्टर इलियाना डिक्रूज भी रेयर बीमारी का सामना कर रही हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस को बॉडी डिसमॉर्फिक डिसऑर्डर की समस्या है। इस वजह से इलियाना ने सुसाइड करने का भी सोचा था।

 

Leave a comment