
नई दिल्ली: भीषण गर्मी में आप को सबसे ज्यादा क्या खाना-पीना पसंद है अगर हम आपसे ये पूछ तो आप का जवाब यहीं होगा कि ठंडा चीजें जैसे ठंडा पानी, कॉलडरडिंग इत्यादि, लेकिन क्या आप जानते है कि ठंडे पानी पीने हमारे शरीर को नुकसान देता है। दरअसल गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को फ्रिज के ठंडा पानी पीना बहुत पसंद होता है लेकिन ये पानी आपके बॉडी को भारी नुकसान देते है।
हम सभी जानते हैं, कि हाइड्रेटेड रहने के लिए हमें कम से कम 8-10 गिलास पानी या लिक्विड ड्रिंक लेना बेहद जरूरी है। और हमारे शरीर को ठंडा रखने के लिए कई लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन ठंडा पानी पीने से गर्मी से कुछ राहत तो मिल जाती है, लेकिन इसके जितने फायदे होते हैं उतने ही नुकसान भी हो सकते हैं। अब आप सोचेंगे कैसे तो चलिए हम आपको बताते है।
1.ठंडा पानी पाचन पर प्रभावित
ठंडा पानी पीने से आपके पेट में कुछ देर तो ठंडक रहती है, लेकिन यह ठंडक परेशानी भी पैदा कर सकती है। इसका कारण है, ठंडा पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर गंभीर प्रभाव पड़ना। जिससे आपकी पाचन प्रभावित होती है।
2. फैट ब्रेकडाउन पर नेगेटिव असर
भोजन के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीने से भी आपके शरीर के फैट ब्रेकडाउन यानी फैट को बर्न करने की प्रोसेस में परेशानी होती है। पानी का ठंडा तापमान खाद्य पदार्थों से फैट को ठोस बनाता है, जिससे शरीर के लिए अनवांटेड फैट को ब्रेक करना काफी मुश्किल होने लगता है। यहां तक कि अगर आप नॉर्मल पानी भी पीते हैं, तो उसे भोजन के 30 मिनट बाद पिएं, ताकि फैट ब्रेकडाउन अच्छे से हो सके।
3. गले में खराश
ये तो सभी जानते है कि ठंडा पानी पीने से गले में खराश होती है। भोजन के तुंरत बाद यदि कोई ठंडा पानी पीता है, तो बलगम बनने लगता है, जिसके कारण सांस लेने के रास्ते ब्लॉक हो जाते हैं और फिर गले में खराश, बलगम, जुकाम, सूजन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
4. पेट दर्द की शिकायत
जब आप कोई वर्कआउट करते हैं, तो बहुत अधिक गर्मी उत्पन्न होती है। यदि आप इसके तुरंत बाद बर्फ का ठंडा पानी पीते हैं, तो बॉडी का तापमान और पानी का तापमान काफी अलग रहता है, जिससे शरीर ठंडे पानी को अवशोषित नहीं कर पाता और उसका कोई फायदा भी नहीं होता। बल्कि वर्कआउट के ठीक बाद ठंडा पानी पीने से पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
बच्चों में बीमारियां
ठंडा पानी बच्चों को बहुत नुकसान देते है। जिसे उन्हें सर्दी जुखाम, टांसिल, डायरिया, अपच, हो जाते हैं।
Leave a comment