
Shukrawar Upay: आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन भगवान शुक्रदेव और देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन धान्य की वृद्धि होती है।कई लोग आज के दिन दान पून्य करते हैं। और कई लोग व्रत भी रखते हैं। आज के दिन पूरे दिल से कुछ खास उपाय करने से तरक्की होती है। और शुक्रदेव की भी कृपा बनी रहती है।आइए जानते हैं वो खास उपाय जिसको आज के दिन करने से बरक्कत होती है।
व्रत रखना कारगर
आज के दिन व्रत रखना बेहद ही कारगर उपाय है। आज के दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108बार जाप करना चाहिए। ये जाप करने से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। इसके साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है।
इस रंग का है खास महत्व
व्रत रखने के साथ ही साथ हर दिन का एक रंग होता है जिसका उस दिन दान करने से देवताओं की कृपा बरसती है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग का अपना महत्व है। आज के दिन सफेद रंग का वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए।साथ ही आज के दिन सफेद रंग की चीजें दान करना शुभ माना जाता है। जैसे चावल, दूध, दही, आटा, मिश्री इत्यादि। इसके अलावा आज के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से शुक्र देव की कृपा बरसती है।
देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की करें उपासना
भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की एक साथ पूजा करनी चाहिए। मान सम्मान बढ़ता है और वैभव की प्राप्ति होती है।
साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान
देवी लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में निवास नहीं करते हैं। इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई का ध्यान दें ।
Leave a comment