Benedict XVI Death: पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली: वेटिकन सिटी के पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI का 31 दिसंबर को मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया। पिछले दो दिन से बीमार चल रहे पूर्व पोप ने शनिवार (31 दिसंबर) स्थानीय समयानुसार 9:30 बजे सुबह 95 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
बेनेडिक्ट 16वें के निधन पर वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह अक्सर उनसे मिलने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व पोप कुछ समय से बीमार थे। उम्र बढ़ने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई थी। पोप फ्रांसिस ने बुधवार को वेटिकन में आम दर्शकों से बेनेडिक्ट 16वें के लिए विशेष प्रार्थना करने की अपील की थी।
पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI ने 2005 से 2013 तक एपोस्टोलिक सी का आयोजन किया था। साल 2013 में उन्होंने पोप के पद को छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। हाल के दिनों में वो वेटिकन गार्डन में एक छोटे से मठ, मेटर एक्लेसिया में रहने लगे थे। बेनेडिक्ट 16वें का जन्म जर्मनी में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर (Joseph Ratzinger) था।
Leave a comment