Search KhabarFast

Press ESC to close

PSL छोड़ IPL जाने वाले विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, PCB ने दी लीगल एक्शन की चेतावनी

PSL छोड़ IPL जाने वाले विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, PCB ने दी लीगल एक्शन की चेतावनी

PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, जो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने चले गए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये विवाद तब बढ़ा जब श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को राजस्थान रॉयल्स ने IPL में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया। शनाका पहले PSL में लाहौर क़लंदर्स की टीम का हिस्सा थे। IPL ऑक्शन में नहीं बिकने के बाद उन्होंने PSL जॉइन किया था, लेकिन अब उन्होंने IPL को चुन लिया।

इस खिलाड़ी ने किया IPL का रुख

शनाका ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने PSL छोड़ IPL का रुख किया है। इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। मुजारबानी PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे। PCB पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई कर चुका है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कॉर्बिन बॉश के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थी, जब उन्होंने PSL छोड़कर मुंबई इंडियंस जॉइन कर ली थी।

PSL पर कोई खास असर नहीं- नकवी

मोहसिन नकवी ने कहा कि कुछ खिलाड़ी जरूर गए हैं, लेकिन इससे PSL पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पाकिस्तान आ रहे हैं। मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम PSL 2026 में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि IPL के साथ टकराव के बावजूद PSL को मजबूत बनाया जा रहा है और दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

दर्शकों के खेला जाएगा मैच

सुरक्षा कारणों से PSL 2026 बिना दर्शकों के खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मैच अब सिर्फ लाहौर और कराची में होंगे। उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है और टिकट खरीदने वाले दर्शकों को 72 घंटे के भीतर पैसे वापस किए जाएंगे। PSL 2026 की शुरुआत लाहौर क़लंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के मुकाबले से होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें