Search KhabarFast

Press ESC to close

'नए रूप, शक्ति और बदलाव के लिए...' सियासी खटपट के बीच डीके शिवकुमार ने क्यों कहा ऐसा?

'नए रूप, शक्ति और बदलाव के लिए...' सियासी खटपट के बीच डीके शिवकुमार ने क्यों कहा ऐसा?

DK Shivkumar Statement: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में बीते कुछ हफ्तों से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को लेकर गहमागहमी जारी है। बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठक हो रही है लेकिन अभी तय कुछ नहीं हुआ है। चर्चा है कि कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद तय हुए मुख्यमंत्री के कार्यकाल फॉर्मूले के आधार पर सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया था। फॉर्मूले के तहत ढाई साल बाद डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात हुई थी।

अब जब ढाई साल पूरा हो गया तो डीके शिवकुमार गुट के कई नेता राज्य में सत्ता की कमान शिवकुमार को देने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कभी पूरे पांच साल बजट पेश करने की बात कहते हैं तो कभी फैसला आलाकमान को लेना है, यह बयान देते हैं।

क्या बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि आइए हम सभी आने वाले दिनों में इस राज्य में एक नया रूप, नई शक्ति और एक नया बदलाव लाने के लिए तैयार हो जाएं। मानव जीवन स्थायी नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल हमारे द्वारा किया गया या छोड़ा गया काम ही स्थाई है। हमारे बुजुर्गों ने भी कहा है कि हमारे शब्द नपे-तुले होने चाहिए और हमारे काम सर्वोपरि होने चाहिए। 

कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई बैठक

कर्नाटक सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि आने वाले दिनों को सभी को नए रूप, शक्ति और बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल सरकार द्वारा लोगों के लिए और राज्य के सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जिक्र करते हुए डीके शिवकुमार ने ये बाते कही। डीके शिवकुमार का यह बयान कांग्रेस आलाकमान की बैठक के बाद आया है।  बताते चले कि कर्नाटक संकट को लेकर 6 दिसंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस अलाकमान की बैठक हुई थी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें