प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से होते है ये नुकसान, कई बीमारियों का होता है आगमन

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से होते है ये नुकसान, कई बीमारियों का होता है आगमन

नई दिल्ली: आजकल के समय में देखने को मिलता है कि लोग प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के आदी हो गए है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना गया है। प्लास्टिक चाहे किसी भी तरह की हो,प्रकृति और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक है। आज हम आपको प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने के कुछ ऐसे हानिकारक प्रभावों के बारें में बताने वाले है जिससे शरीर को कई बीमारियों से जुझना पड़ सकता है।

कैंसर का खतरा

प्लास्टिक का प्रयोग करने की वजह से इसमें पाए जाने वाले रसायन से सीधा शरीर का संपर्क होता है। प्लास्टिक में पाए जाने वाले रसायन जैसे सीसा, कैडमियम और पारा शरीर में कैंसर, विकलांगता, इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी जैसे गंभीर रोग उत्पन्न करते हैं और इससे बच्चों का विकास भी प्रभावित होता है।

हाई शुगर की समस्या

आजकल, हमें ज्यादातर प्लास्टिक की बोतलों में पानी मिलता है और इसमें मौजूद हेल्थ कंटेंट को बढ़ाने के लिए, निर्माता इसे खरीदारों को आकर्षित करने के लिए विटामिन युक्त बताते हैं। लेकिन यह और भी हानिकारक है, क्योंकि इसमें फूड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप जैसे हानिकारक तत्व होते हैं।

इम्यून सिस्टम पर असर

प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से हमारा इम्यून सिस्टम काफी प्रभावित होता है। प्लास्टिक की बोतलों से निकलने वाले रसायन हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बिगाड़ देते हैं।

भारत सालाना 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा कर रहा है

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि, "भारत सालाना 35 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा कर रहा है और पिछले पांच वर्षों में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है।"

Leave a comment