
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई है। इस आपदा में अबतक 400 से ज्यादा लोगों अपनी जान गंवा चुके है। तो वहीं हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। दक्षिण-पूर्वी तटीय शहर डरबन के कुछ इलाकों में पानी घुस गया है। साथ ही सड़के भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। इस बाढ़ में अस्पताल-घर तबाह हो गए है और बहुत से लोगों की इस पानी में बहने की खबर समाने आई है।
सरकार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से शुक्रवार तक कुल 40,723 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 4,000 से अधिक कर्मचारियों को राहत प्रयासों का समर्थन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। सभी कर्मचारियों को सड़क, पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और बिजली जैसे क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत में लगाया गया है।
सरकारी जानकारी के अनुसार,इस आपदा में मरने वालों का आंकड़ा अब तक 398 हो गया है तो वहीं 27 लोग लापता है। सरकार ने ये भी बताया कि 40 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। सरकार के मुताबिक, घरों में फंसे लोगों के शवों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस से लेकर सेना और स्वयंसेवक खोज और बचाव कार्य तेजी से चला रहे हैं। बचाव दल के मुताबिक, डरबन जिला के लापता एक परिवार के 10 लोगों में से किसी को अब तक ढूंढा नहीं जा सका है।
दक्षिण अफ्रीकी मौसम सेवा के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रांत के कुछ हिस्सों में और बारिश होने की संभावना है। सरकारी अधिकारी ने कहा, आज दोपहर से शनिवार शाम तक तट के साथ-साथ के क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।” आपदा प्रबंधन योजना से जुड़े कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। क्वाजुलु-नताल में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों, घरों, स्कूलों, बिजली के खंभे और कई सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
Leave a comment