Up: 1 करोड़ रुपए की अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और हरियाणा में करते थे सप्लाई

Up: 1 करोड़ रुपए की अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और हरियाणा में करते थे सप्लाई

यूपी: गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि क्राइम ब्रांच और कवि नगर पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 1 करोड़ रुपए की कीमत की अफीम बरामद की है। दरअसल पुलिस ने चैंकिंग के दौरान इको कार को पूछताछ के लिए रुकवाया। जिसमें पता चला कि ये लोग झारखंड के रहने वाले हैं। जिसके बाद कार की चैंकिंग की जिसमें 1 करोड़ रुपए की कीमत की अफीम बरामद की है।

वहीं आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अफीम लेकर वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में सप्लाई किया करते थे। झारखंड में इन लोगों को 60 हज़ार प्रति किलो के हिसाब से अफीम मिलती थी। आगे ये 1 से 1.5 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब के सरदार और उत्तराखंड से भी कई बड़े लोग इनसे अफीम मंगवाया करते थे।
पुलिस के अनुसार, यह लोग झारखंड से ट्रेन, बस और कार के जरिए अफीम की तस्करी किया करते थे। दिल्ली में भी बड़ी डिमांड होती थी इसलिए यह लोग अधिकांश दिल्ली के आसपास के इलाकों में इसकी सप्लाई किया करते थे। पुलिस झारखंड में बैठे में पडेलेर की तलाश कर रही है जो इस पूरे गेम का मास्टरमाइंड है।


यह लोग अपने साथ महिला को भी रखा करते थे ताकि किसी को शक ना हो।  इनके पास से 10 किलो से ज्यादा अफीम बरामद की गई है और आगे की पूछताछ की जा रही है कि कहां-कहां इन लोगों ने अभी तक सप्लाई करी है। इनके मुताबिक अब तक इन्होंने 100 किलो अफीम दिल्ली-एनसीआर और पंजाब, हरियाणा में सप्लाई की है।

Leave a comment