
उत्तराखंड:देहरादून के पास स्थिति रानीपोखरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर सामने आई है। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के पास रानीपोखरी में शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने परिवार के पांच सदस्य़ों को चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। मृतकों में तीन बेटी, माता और आरोपी की पत्नी शामिल है।
बताया जा रहा है कि रानीपोखरी नागाघेर में परिवार के लोगों की हत्या करने के लिए आरोपी कई सालों से सही समय आने का इंतजार कर रहा था और आखिरकार आरोपी का इंतजार खत्म हुआ और अपने ही परिवार के लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a comment