
नई दिल्ली: जून-जुलाई के मौसममें बारिश के साथ-साथ लोग जामुन का लुफ्त भी उठाते हैं। इस फल की यह खासियतहैं कि इसके बीज तक लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। इस फल को आयरन,पोटेशियम,विटामिन-सी,प्रोटीन जैसी कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता हैं, लेकिन जैसे की हर सिक्के के दो पहलू होते हैं वेसे ही जामुन के भी दो पहलू हैं, यह फल जितना इंसानी शरीर के लिए फायदेमंद हैं उससे कई गुणा ज्यादा इसके नुकसान भी हैं।
बता दें कि बचपन में हमारे बड़े-बुजुर्ग जामुन को लेकर कई सावधानियां बरतने के लिए कहा करते थे। आपने सुना होगा कि जामुन को खाने के बाद कई ऐसी चीजें हैं जो हमे नहीं खानी चाहिए जैसे की दुध,पानी आदि। अगर आप जामुन खाने के बाद दुध का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता हैं, जिससे आप बीमार हो सकते हैं। हमें अक्सर ऐसा कहा जाता हैं कि खाली पेट जामुन को नहीं खाना चाहिए, कभी सोचा हैं कि ऐसा क्यों कहते हैं?दरआसल हमें ऐसा इसलिए कहा जाता हैं क्योंकि खाली पेट जामुन खाने से हमारा पेट खराब हो सकता हैं। हालांकि जामुन का स्वाद खट्टा होता हैं जिससे खाली पेट खाने से एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्या होती हैं।
कई लोगों की आदत होती हैं कि वो कुछ खाने के बाद पानी जरूर पीते हैं,लेकिन जामुन के केस में ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर आप जामुन पीने के बाद पानी का सेवन करते हैं तो आपको दस्त और अपच जैसी सम्सया हो सकती हैं। ये ही एक कारण हैं कि लोग जामुन खाने से कुछ देर बाद पानी पीने की सलाह देते हैं।वैसे तो जामुन को पाचन तंत्र से संबंधी कई समस्याए ठीक होती हैं,लेकिन इसके अधिक सेवन से कब्ज होने का खतरा बना रहता हैं।इनके अलावा जामुन के साइड इफेक्ट्स पिंपल्स पर भी होता हैं।ऐसा कहा जाता हैं कि अगर आपको पिंपल्स से संबंधीत कोई समस्या हैं तो ऐसे में आपको जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
Leave a comment