
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल दिवस पर देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कराने के लिए ‘फिट इंडिया प्रोग्राम’ का आगाज किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया अभियान’ का आगाज किया। पीएम मोदी के इस आगाज का मकसद देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सरकार इसे स्वच्छता अभियान की तर्ज पर ही आगे बढ़ाएगी। देश में हर साल 29अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में किया। फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रालय आपसी तालमेल से काम करेंगे। इनमें खेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय शामिल हैं। ये मंत्रालय अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।आपको बता दे किहर साल फिटनेस का अलग विषय होगा। साथ ही ये अभियान 4 साल तक चलेगा।

Leave a comment