
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के थाना करावल नगर इलाके के शिव विहार में लूट का विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने सौरभ नाम के कारोबारी के पेट मे गोली मारी है। इस वारदात के बाद से इलाके के कारोबारियों में दहशत का माहौल फिलहाल पुलिस ने घायल कारोबारी को अस्पताल में कराया भर्ती कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच में जुटी गई है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना करावल नगर इलाके के शिव विहार के मेट्रो के पिलर नंबर 57 के सामने आनद किराना स्टोर की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी पीड़ित के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ शिव विहार मेट्रो के पिलर न 57 के सामने किराना की दुकान चलाते है वहीं जब सौरभ और उसके पिता दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहे थे तभी दुकान पर दो अज्ञात बदमाश आए और सामान के लिए पूछताछ करने लगे। तभी अचानक से बदमाशों ने सौरव के साथ लूटपाट करना शुरू कर दिया। लूट का विरोध करना सौरभ को भारी पड़ गया अज्ञात बदमाशों ने अचानक से सौरभ पर गोली चला दी गोली सौरभ के पेट में जा लगी अज्ञात बदमाश इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं वही एफएसएल टीम और क्राइम टीम भी मौके पर पहुंच कर के पूरे मामले की जांच कर रही है वही वहीं दुकानदारों ने बताया कि सौरभ के ऊपर गोली चलने से यहां के मार्केट के लोगों के अंदर डर बन गया है क्योंकि दिवाली का समय है और वह अपनी दुकान पर बैठे होते हैं इस हादसे से सभी के दिल में डर बना हुआ है वहीं उन्होंने दिल्ली पुलिस के ऊपर भी पूरा विश्वास बनाया हुआ है कि दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लेगी फिलहाल कारोबारी सौरभ की हालात नाजुक बनी हुई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है
Leave a comment