AMERICA: एरिजोना में हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत,1 की हालत गंभीर

AMERICA: एरिजोना में हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत,1 की हालत गंभीर

America Mass Shooting:अमेरिका के एरिजोना में बीते रविवार को फीनिक्स मेट्रो क्षेत्र में 5 अलग-अलग जगहों पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईहै। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

मेसा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, 20 वर्षीय इरेन बायर्स को फर्स्ट-डिग्री हत्या के चार मामलों और फर्स्ट-डिग्री हत्या के प्रयास के एक मामले के संदेह में रविवार को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि, गोलीबारी के पीछे क्या मंशा थी यह अभी स्पष्ट नहीं हा है।लेकिन पुलिस ने कहा कि बायर्स ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है और उसनें अधिकारियों को बताया कि अपराध में इस्तेमाल किए गए कपड़े और बंदूक उसने कहां से प्राप्त किए।

दरअसल पुलिस ने बताया कि,एक CCTVकैमरे की फुटेज में संदिग्ध को लोगों द्वारा बताए गए हुलिए में पाया गया था।  वहीं जब मौके पर मौजूदCCTVकैमरों की फुटेज को खंगाला गया तब बायर्स को सभी शूटिंग स्थलों में देखा गया।

साथ ही पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को शुक्रवार को करीब रात 10:30 बजे मेसा पार्क में जांच के लिए भेजा गया था। वहां मौके पर गए पुलिसकर्मी ने जानकारी दी की घटनास्थल पर एक व्यक्ति मृत हालत में है जिसकी उम्र 40-43 के बीच में लग रही है। वहीं पार्क में जांच करते हुए, पुलिस ने पास में गोली चलने की आवाज सुनी और इलाके की तलाशी ली और बाद में एक 36वर्षीय महिला को गंभीर रूप से घायल पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया की अस्पताल में इलाज के बाद अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें मेसा बस अड्डे के पास रविवार देर रात करीब एक बजे शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने घटनास्थल पर एक 41वर्षीय व्यक्ति को मृत पाया और उसके बाद 2बजे के बाद एक और मृत व्यक्ति मिला। अधिकारियों ने कहा कि सभी पीड़ितों को बंदूक की गोली के घाव थे। उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग के दृश्यों से बरामद गोली के खोल सभी एक ही 9 MMहैंडगन से जुड़े थे।

Leave a comment