
नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से देश में सुर्खियां बटोर रहा ठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चाओं का केंद्र बन गया है। सुकेश को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अब सभी लोगों को धोखा देकर ऐश की जिंदगी जी रहे इस ठग के चंगुल में अब जेल कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं। सुकेश ने इन कर्मचारियों को पैसे देकर जेल से अपना काम भी करवाया है।दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने रोहिणी जेल के 82 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रोहिणी जेल के उन 82 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिन पर हर महीने 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। 15 जून को दर्ज की गई इस प्राथमिकी में कर्मचारियों पर सुकेश को अलग बैरक मुहैया कराने और जेल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने समेत सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप है।
बता दें, पहले जेल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में यह भी पाया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने एक नर्सिंग स्टाफ के संविदा कर्मचारी के जरिए जेल के बाहर किसी को अपना पत्र भेजा था। जब नर्सिंग स्टाफ से पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। जिसके बाद तिहाड़ के अधिकारियों ने इसकी जांच के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है।इससे पहले अमीरों को ठगने का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर रोहिणी की जेल नंबर 10 के वार्ड नंबर 3 के बैरक नंबर 204 में बंद था।
Leave a comment