
Seema Deo Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री सीमा देव का निधन हो गया है। जिसके बाद से बॉलीवुड जगह में शोक की लहर है। सीमा देव ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी थी। इसके अलावा उन्हें उम्र संबंधित कई समस्या थी। परंतु काफी समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।, लेकिन आज यानी की 24 अगस्त की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली है। सीमा देव का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा।
सीमा देव के बेटे ने दी जानकारी
सीमा देव के बेटे अजिंक्या ने लिखा, मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकीं मेरी मां श्रीमती सीमा देव अल्जाइमर्स की बीमारी से पीड़ित हैं। पूरा परिवार उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहा है। पूरा महाराष्ट्र, जो कि उन्हें बहुत प्यार करता रहा है, वो भी हाथ जोड़कर ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना करें।
इन फिल्मों में काम कर चुकी सीमा देव
सीमा देव की आखिरी फिल्म साल 2021 में फिल्म रिलीज हुई थी। उन्हें मराठी फिल्म 'जीवन संध्या' में देखा गया था। एकट्रेस ने अपने पूरे फिल्म करियर में 80 से अधिक फिल्में की है और सीमा देव इन हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है आनंद, कोरा कागज, भाभी की चूड़ियां, सुनहरा संसार और कोशिश जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अमिताब बच्चन और राजेश खन्न के साथ भी फिल्मों में उन्होंने काम किया था।
Leave a comment