Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

HKRN Bharti 2026: हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नया भर्ती अवसर जारी किया है। यह भर्ती काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट विभाग में की जा रही है, जिसके तहत कुल 12 पदों पर संविदा आधार पर नियुक्तियां होंगी।

12वीं पास युवाओं के लिए मौका

इस भर्ती अभियान में संस्कार शिक्षक सह सॉफ्ट स्किल टीचर के 10 पद और अकाउंट्स कम ऑफिस असिस्टेंट के 2 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

इच्छुक उम्मीदवार HKRN की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 236 निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगी। मेरिट सूची तैयार करते समय शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ परिवार पहचान पत्र (Family ID) आधारित सामाजिक-आर्थिक मानदंडों को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast