Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है। सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन टेक्नोलॉजी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल स्किलिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में आधुनिक और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इस संबंध में मुख्य सचिव Anurag Rastogi ने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य के स्किलिंग सिस्टम में किए जा रहे बड़े सुधारों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के अनुरूप है और इससे युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक में आईटीआई के आधुनिकीकरण, एआई और नई तकनीकों से जुड़े कोर्स शुरू करने, प्रशिक्षण की निगरानी मजबूत करने और उद्योगों की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रणाली विकसित करने पर चर्चा हुई। सरकार सरकारी कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए भी अप-स्किलिंग कार्यक्रम चला रही है। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी HKRN के जरिए 7 हजार से ज्यादा अनुबंध कर्मचारियों को सॉफ्ट स्किल्स और आईटी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए भी विशेष डिजिटल प्रशिक्षण योजना तैयार की जा रही है। ड्राइवरों और चपरासियों के लिए भी जल्द कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे।

स्किल गैप स्टडी भी शुरू 

राज्य सरकार ने भविष्य की रोजगार जरूरतों को समझने के लिए ‘स्किल गैप स्टडी’ भी शुरू की है। यह अध्ययन Swarna Jayanti Haryana Institute of Fiscal Management को सौंपा गया है, जिसकी रिपोर्ट जुलाई 2026 तक आने की संभावना है। बैठक में बताया गया कि पीएम-सेतु योजना के तहत सोनीपत, कुरुक्षेत्र, पलवल और झज्जर के छारा में चार पायलट आईटीआई क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इन्हें उद्योग आधारित मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इस योजना को मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की मंजूरी मिल चुकी है।

आईटीआई में किए जाएंगे कई कोर्स शुरू 

सरकार आईटीआई में 2026-27 सत्र से एआई और उभरती तकनीकों से जुड़े नए कोर्स शुरू करेगी। फिलहाल सोलर टेक्नीशियन और इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक जैसे कोर्स चल रहे हैं। वहीं Shri Vishwakarma Skill University में ड्रोन डिजाइन, मशीन लर्निंग और पाइथन प्रोग्रामिंग जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके अलावा सरकार जापान सहित विदेशी निवेशकों को भी हरियाणा में निवेश और पार्टनरशिप के लिए आमंत्रित कर रही है, ताकि युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

Also read: हरियाणा में निवेश बढ़ाने की कवायद, जापानी निवेशकों को CM सैनी का बड़ा ऑफर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast