बिहार में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े 11 लोगों पर चलाई गई गोली, 1 की मौत

बिहार में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े 11 लोगों  पर चलाई गई गोली, 1 की मौत

बेगूसराय:  बिहार के बेगूसराय में अपराधियों द्वारा एक ग्यारह लोगों को गोलियों का शिकार बनाए जाने और उसमें एक व्यक्ति की मौत होने के बाद कानून व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि इस मसले को लेकर विपक्ष भी सरकार और प्रशासन पर लगातार सवाल खड़ा कर रहा है

पूरे मामले को लेकर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बयान दिया है और उन्होंने कहा है कि पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है फौरी तौर पर पुलिस ने गश्ती दल की टीम को निलंबन की कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित कांड दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि गश्ती दल की लापरवाही इसमें सामने आई है इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए एडीजी ने कहा कि जिन लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है वह अपराधी प्रवृत्ति के हैं लेकिन शुरुआती तौर पर किसी तरह की लूट डकैती या अन्य तरह की अपराध को लेकर इस तरह के तथ्य सामने नहीं आए हैं।

एडीजी ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है जगह-जगह अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है साथ ही साथ जेल से भी इसके अगर नेटवर्क कोई जुड़े हैं तो उसको भी खंगाला जा रहा है उम्मीद है बहुत जल्द इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा और अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a comment