
नई दिल्ली: बचपन से ही हम चांद की कई कहानियां सुनते आ रहे हैं, हालांकि चांद को लेकर काफी गाने भी गाए जा चुके हैं जिसमें डांद पर जाने की बात कही गई हैं, लेकिन इतना आसान नहीं है चांद की सैर करना। ऐसे में टीवी की दुनिया के फेमस शो बालवीर के एक्टर देव जोशी को चांद पर जाने का मौका मिला हैं।
दरअसल बच्चों का फेवरेट टीवी शो के एक्टर को चांद की सैर करने का मौका मिला हैं। इसकी जानकारी खुद देव जोशी ने दी हैं। देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं शब्दों में अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता हूं। ये फीलिंग हर चीज से परे है। मुझे #DearMoon के एक्स्ट्राऑर्डिनरी, अविश्वसनीय, जीवन में एक बार मिलने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व है।जिंदगी ने हमेशा नई अपॉर्चुनिटी देकर मुझे सरप्राइज किया है और ये अब तक की सबसे बड़ी चीज है। देव जोशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा-इस खबर को आप सभी के साथ शेयर करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। हम सब कलाकार हैं और और हम सभी चांद पर जा रहे हैं।
बता दें कि जापानी बिजनेसमैन युसाकु मायजावा ने चांद पर जाने की ट्रिप प्लान की है। उन्होंने चांद की सैर पर जाने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। बताया जा रहा है कि लाखों लोगों ने चांद पर जाने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 10 लोगों को फाइनल किया गाया है, जो चांद की सैर पर जाएंगे। इन्हीं में से एक बालवीर फेम एक्टर देव जोशी भी हैं।
Leave a comment