Farmers Protest Live Update: दिल्ली की सड़कों पर किसान, पुलिस ने रोकने के लिए दनादन छोड़े आंसू गैस के गोले

Farmers Protest Live Update: दिल्ली की सड़कों पर किसान, पुलिस ने रोकने के लिए दनादन छोड़े आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली:  आज पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। इस आंदोलन को किसानों ने ‘दिल्ली चलो’  का नाम दिया है। बता दें कि शंभू बॉर्डर पर किसान पिछल 8 महीनों से यानी 13 फरवरी से आंदोलन कर रहे है। किसान आज बिना ट्रैक्टर-ट्रॉली के करीब 1 बजे पैदल ही दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। आज 101 किसानों का पहला जत्था रवाना होगा।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। हरियाणा पुलिस ने शंभू बार्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी है। साथ ही प्रशासन ने अंबाला के सभी निजी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया है। साथ ही शंभू बॉर्डर के पास धारा 144 को लागू कर दिया गया है। सभाओं और जुलूसों पर लगा दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन और वाटर कैनन का अरेंजमेंट भी किया गया है। बता दें कि शंभू बॉर्डर पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला को जोड़ती है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने हटाए बैरिकेड्स

प्रदर्शनकारी किसानों ने शंभू सीमा पार करने की कोशिश करते हुए बैरिकेड्स हटा दिए।

पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया

पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। ये किसान अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में दिल्ली की ओर मार्च करने का ऐलान कर चुके हैं।

किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका गया

दिल्ली की ओर पैदल बढ़ रहे हजारों किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया। यहां पुलिस का भारी बंदोबस्त किया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

अंबाला के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए हरियाणा के अंबाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का किसान आंदोलन को लेकर बयान

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन हरियाणा में नहीं, बल्कि पंजाब में हो रहा है। गंगवा ने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति बनाई है। इसके साथ ही राज्य सरकार 24फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दे रही है, और किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा भी हरियाणा ने ही दिया है।

गंगवा ने यह साफ किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगड़े ऐसी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले किसान आंदोलन की तरह की स्थिति दोबारा नहीं होने दी जाएगी। विपक्ष पर हमला करते हुए गंगवा ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में उन्हें सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

पंजाब बॉर्डर पर डबवाली में CRPF की तैनाती

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में पंजाब बॉर्डर पर CRPF की तैनाती की गई है। यहां बॉर्डर पर नाका लगाकर सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। यह क्षेत्र पंजाब से सटा हुआ है, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर किसान अभी शांतिपूर्वक स्थिति में हैं, लेकिन दोपहर बाद वे दिल्ली कूच करेंगे।

सिंघू बॉर्डर पर जाम जैसी स्थिति, किसानों के 'दिल्ली कूच' का असर

आज दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले किसानों के 'दिल्ली कूच' के कारण विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके चलते सिंघू बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वाहन धीमी गति से बैरिकेड्स को पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

1 बजे किसान होंगे रवाना

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "मोर्चे को चलते 297 दिन हो गए है और खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। आज दोपहर 1 बजे 101 किसान-मजदूर का जत्था शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेगा। हम यहां पिछले 8 महीनों से बैठे हैं। हमारे ट्रैक्टरों को मॉडिफाइड कहकर हम पर आरोप लगाया गया, इसलिए हमने अब पैदल दिल्ली जाने का फैसला किया है। किसानों के आंदोलन को हरियाणा के खाप पंचायतों और व्यापारिक समुदाय सहित व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Leave a comment