Search KhabarFast

Press ESC to close

Faridabad Crime: फिर सामने आई प्यार और धोखे की कहानी, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Faridabad Crime: फिर सामने आई प्यार और धोखे की कहानी, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के एनआईटी इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने पति का गला घोंटकर हत्या की है। वहीं, मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

पत्नी ने रची साजिश

पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी सूरजपाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका बेटा अरुण एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था। अरुण को कई दिनों से बुखार था। गुरुवार को मृतक की पत्नी पूनम, अरुण का इलाज कराने के बहाने उसे एनआईटी 5 इलाके में अपने मायके ले गई फिर उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया और दवा लेने के बाद सो रहे अरुण की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पत्नी ने कबूल किया जुर्म

फिलहाल, पूनम और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूनम को हिरासत में लिया गया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि परिवार के अनुसार, अरुण और पूनम की शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया था। पूनम को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अरुण की हत्या में शामिल लोगों की पहचान पूछताछ के बाद ही सामने आएगी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में जांच अभी जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast