इस Tourist Place पर घूमने के लिए रखना होगा कपड़ों का ध्यान, नहीं तो लगेगा 40 हजार का जुर्माना

इस Tourist Place पर घूमने के लिए रखना होगा कपड़ों का ध्यान, नहीं तो लगेगा 40 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली: फेमस टूरिस्ट प्लेस पर घूमना किसे पसंद नहीं है। हर किसी को अपनी छुट्टियों का इंतजार रहता है कि कब छुट्टियां पड़े और वह टूरिस्ट प्लेस पर अपने परिवार के साथ घुमने जाते है। खासतौर पर कपल को इस प्लेस पर जाना बेहद पसंद होता है। वहीं जाहिर सी बात है अगर कपल घुमने जाएंगे तो कपड़े भी शॉर्टस बनकर घुमेंगे और टूरिस्ट प्लेस पर शॉर्टस पहनना आम बात है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर आप शॉर्टस बनकर जाएंगे तो आपके ऊपर करीबन 40 हजार का जुर्माना लग सकता है। खासतौर पर आप बिकिनी पहनकर वहां घुमेगे तो आपको 425 पाउंड का जुर्माना देना पड़ सकता है।    

दरअसल इटली के तटीय इलाके Pompeii और Naples में बिकिनी पहने पर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई है। साथ ही आदेश पारित करते हुए कहा गया है कि अगर कोई सड़कों पर बिकिनी पहनकर, शर्टलेस या कम कपड़े पहनकर 'अंग प्रदर्शन' करते हुए नजर आया तो उसपर एक्शन लिया जाएगा। ये कदम प्रशासन ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर उठाया है। समुद्र तट के किनारे बसे लोगों का कहना था कि उनके इलाके में स्थित टूरिस्ट प्लेस में छुट्टियां बिताने के लिए आए लोग कम कपड़े पहनकर 'अशोभनीय व्यवहार' करते हैं। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत होती है वो असहज फ़ील करते हैं। सैलानियों को चेतावनी इस शिकायत का मेयर ने संज्ञान लिया और बीच पर आने वाले सैलानियों को चेतावनी दी कि यदि कोई 'कम कपड़ों' में 'अशोभनीय व्यवहार' करते पाया जाएगा तो उसपर 425 पाउंड (40 हजार रुपये से अधिक) का जुर्माना लगाया जा सकता है।

स्थानीय लोगों को डर है कि सैलानियों की हरकत तटीय शहर की 'प्रतिष्ठा' और 'जीवन की गुणवत्ता' को बर्बाद कर रही है। ऐसे में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारी सड़कों और कोस्टल एरिया में गश्त करेंगे। जो लोग शर्टलेस या स्विमवियर में पाए जाएंगे उनपर फाइन लगाया जाएगा। बता दें कि इस टूरिस्ट प्लेस में भारी संख्या में सैलानी आते हैं। जिस तरह वो बीच में घूमते हैं, वैसे ही शहर की सड़कों पर भी निकल पड़ते हैं। इससे कुछ लोग असहज महसूस करते हैं। कई बीच एरिया में ऐसे नियम पहले भी लगाए जा चुके हैं।

Leave a comment