
Ustad Rashid Khan Died: संगीत की दुनिया में मातम का माहौल छा गया है। दरअसल,मशहूर शास्त्रीय संगीत कलाकार उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है। राशिद खान काफी लंबे समय से बीमार थे उनका इलाज 22 नवंबर से SSKM अस्पताल में चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक रखा जाएगा। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा। गायक का अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा। साल 2022 में उस्ताद राशिद खान को पद्मभूषण पुरस्कार मिला था। अपने संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में भी पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।
ममता बनर्जी ने व्यक्त किया शोक
राशिद खान के निधन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा जो उनके चाहने वाले उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे।
गाए हैं कई प्रसिद्ध गाने
राशिद खान बचपन से ही संगीत की दुनिया में थे। 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था। राशिद खान को अपने गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। वो गाने काफी प्रसिद्ध भी हुए। उनके प्रसिद्ध गानों में शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' का आओगे जब तुम ओ साजना गाना शामिल है। इसके अलावा फिल्म 'किसना: द वॉरियर पोएट' के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म 'मे नेम इज खान' का अल्लाह ही रहम, फिल्म 'शादी में जरूर आना' का तू बनजा गली सहित कई अन्य गानों को अपनी आवाज दी थी।
Leave a comment