Search KhabarFast

Press ESC to close

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला फेसम यूट्यूबर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर, जानें कौन है वो

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला फेसम यूट्यूबर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर, जानें कौन है वो

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल उर्फ पोकभान ने आखिरकार सरेंडर कर दिया। हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद बुधवार को वह सिविल लाइन थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मनीष पटेल रीवा जिले के खुटहा गांव का निवासी है और सोशल मीडिया पर उसके करीब 40 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी फरारी के दौरान भी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय था और शादी समारोह सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा था। बताया गया कि 29 जनवरी को आरोपी ने एक वीडियो बनाकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

बार-बार ठिकाने बदल रहा था आरोपी

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसने स्थानीय अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाए, लेकिन सभी याचिकाएं खारिज हो गईं। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टावर लोकेशन आधारित निगरानी और लगातार बढ़ती घेराबंदी के चलते आरोपी के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जबकि अन्य डिजिटल उपकरण और लैपटॉप की तलाश जारी है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि विवादित पोस्ट तैयार करने और उसे वायरल करने में आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा को मिली ई-बसों की सौगात, पानीपत से 5 जिलों के लिए 80 इलेक्ट्रिक बसें रवाना

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पानीपत की पावन धरती से हरियाणा में ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था का विस्तार कर रहे हैं। पानीपत से पांच जिलों के लिए 80 सिटी इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करते हुए खुशी हो रही है।

उत्तर प्रदेश में बकरीद पर शांतिपूर्ण माहौल, कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा, प्रशासन अलर्ट

Uttar Pradesh Bakrid: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बकरीद का त्योहार इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast