Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान, कांग्रेस पर भी बोला हमला

HARYANA NEWS: बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान, कांग्रेस पर भी बोला हमला

HARYANA NEWS: हरियाणा पंजाब सहित कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं और हरियाणा में अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक प्रजातांत्रिक पार्टी है जिसमें संगठनात्मक चुनाव होते हैं। पहले बूथ अध्यक्ष बनाए जाते हैं फिर मंडल अध्यक्ष बनाए जाते हैं फिर प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है बाकी पार्टियों में इसके उलट है। क्योंकि वहां पर संगठन नहीं है। वहां पर तो एजेंसी है पहले ऊपर का अध्यक्ष बनाया जाता है जैसे राहुल गांधी को बना दिया और उसको बदला नहीं जा सकता।

अनिल विज ने कहा कि वह प्रदेशों के अध्यक्ष पद बांट देता है प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष बना देते हैं और जिले वाले अपनी कार्यकारिणी बना देते हैं। उनकी एजेंसी है और हमारी बीजेपी पार्टी है। उन्होंने कहा कि काफी समय के बाद हरियाणा में किसी महिला को कमान दी गई है इससे पहले कमला वर्मा जो यमुनानगर से विधायक थी और स्वास्थ्य मंत्री रही थी उनको एक बार प्रदेश अध्यक्षा बनाया गया था और अब एक बार फिर महिला को मौका दिया गया है अर्चना गुप्ता बहुत ही एक्टिव कार्यकर्ता है और उनके अध्यक्षा बनने से हरियाणा भाजपा को अब पहिए लग जाएंगे।

Also read: Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

खरगे पर किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि अनिल विज ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी याददाश्त खो बैठे हैं ये लोग कितने सालों तक सरकारों में रहे हैं मुद्रास्फीति इनकी सरकारों में भी आई है और आज जो कुछ हो रहा है उसके लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है यह अंतरराष्ट्रीय स्थिति है और आज अगर तेल के दाम बढ़ रहे हैं तो वह उनकी सरकार ने नहीं बढ़ाए हैं उन्होंने तो बहुत नियंत्रण रखा है बाकी देशों के मुकाबले रेट कम बढ़े हैं और इसका असर पूरे देश पर पड़ रहा है लेकिन इसका कारण भाजपा सरकार नहीं है हारमोंस बंद होने का अंतरराष्ट्रीय कारण है और दिस वर्ल्ड ऑफ पावर्स इज ए वॉटर टाइट कंपार्टमेंट इसमें अगर कहीं पर भी कुछ भी होता है तो पूरे संसार पर असर पड़ता है और इसका असर देश में काम से कम इसके लिए मोदी जी प्रयास कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast