Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा को मिली ई-बसों की सौगात, पानीपत से 5 जिलों के लिए 80 इलेक्ट्रिक बसें रवाना

हरियाणा को मिली ई-बसों की सौगात, पानीपत से 5 जिलों के लिए 80 इलेक्ट्रिक बसें रवाना

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पानीपत की पावन धरती से हरियाणा में ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था का विस्तार कर रहे हैं। पानीपत से पांच जिलों के लिए 80 सिटी इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करते हुए खुशी हो रही है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह केवल बसें नहीं हरियाणा के स्वच्छ, सुगम और आधुनिक परिवहन के भविष्य की शुरुआत की है। आज ही पानीपत में 7 करोड रुपए की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया। प्रदेश के आठ जिलों में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कार्य जारी है। यह ई-बस सेवा पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता को कम करेगी और प्रदूषण को भी घटाएगी। शहरी जीवन को आसान और ज्यादा पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए हरियाणा सिटी बस सर्विस एक नई क्रांति ला रही है।

कार्य कुशलता के कारण देश में श्रेष्ठ परिवहन सेवा माना जाता है- सीएम

सीएम नायब सैनी ने कहा कि वर्तमान में पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक समेत 10 बड़े शहरों सिटी बस सेवा उपलब्ध में है। यह नए हरियाणा की नई यात्रा और नए संकल्पों को पूरा करने की हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक है। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे महानगरों के लिए 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें शुरू की जा रही है। चंडीगढ़-दिल्ली एयरपोर्ट, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटू श्याम, हरिद्वार, अमृतसर आदि की यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन को कार्य कुशलता के कारण देश में श्रेष्ठ परिवहन सेवा माना जाता है।

सीएम सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2038 ड्राइवर और 1004 कंडक्टर हरियाणा राज्य परिवहन सेवा में नियमित पदों पर भर्ती किए। प्रदेश में भारी वाहनों के चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए 7 नए चालक प्रशिक्षण संस्थान भी खोले गए। हम परिवहन सेवाओं को निरंतर आधुनिक और उत्तम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमृतसर में AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ पर फायरिंग, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और वार्ड नंबर 42 के इंचार्ज जयपाल सिंह बाऊ पर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है।

हरियाणा में मौसम लेगा करवट, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के दौरान कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast