दिल्ली में आज भी होगी बारिश, भारी बारिश के चलते इस राज्य में स्कूलों की हुई छुट्टी

दिल्ली में आज भी होगी बारिश, भारी बारिश के चलते इस राज्य में स्कूलों की हुई छुट्टी

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के बारिश मेहरबान हो रही है। बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी  गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, गुजरात व ओडिशा में आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार को देखते आज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई राज्यों में बारिश की अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बारिश से स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। उत्तरी क्षेत्रों की बात करें तो उत्तराखंड व अन्य पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश हो रही है। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश से जन जीवन पर असर पड़ा है। वहीं गुजरात में आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गरज के साथ तेज बारिश होगी।

इसके अलावा यूपी के लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बिहार के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। पटना में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां हल्की बारिश रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Leave a comment