BB 17: ‘लड़ाई-झगड़ा और अब थप्पड़...’ विक्की ने शो में की सारी हदें पार, ये रूप देखकर अंकिता हुई हैरान

BB 17: ‘लड़ाई-झगड़ा और अब थप्पड़...’ विक्की ने शो में की सारी हदें पार, ये रूप देखकर अंकिता हुई हैरान

BB 17: बिग बॉस में अब सभी की पोल खुलती जा रही है। फिर चाहे वो मुनव्वर ही क्यों ना हो। लेकिन इस शो मे सबस ज्यादा अगर किसी कपल की चर्चा होती है वो है विक्की और अंकिता। वह अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते नजर आते है। हालांकि उनकी लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी कि बिग बॉस को विक्की और अंकिता की मां को शो पर बुलाना पड़ा और दोनों को समझाया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से वह लड़ाई करते दिखे जाने लगे। पर अब तो विक्की ने हद कर दी। विक्की और अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विक्की अंकिता को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

विक्की ने अंकिता को मारने की कोशिश की

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें विक्की और अंकिता एक बेड पर बैठे हुए है। दोनों बात कर रहे होते है कि अचानक विक्की अंकिता पर थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ता है और थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि उसने थप्पड़ नहीं मारा है। पर देखने से लग रहा है कि अगर वह बिग बॉस के घर में नहीं होते तो वह अंकिता पर हाथ उठा देते।

अभिषेक और विक्की की हुई लड़ाई

इस दौरान अभिषेक भी वहां मौजूद था जो ये सब देखकर कहने लगा कि अंकिता को विक्की ने थप्पड़ मारा। इस बात पर विक्की और गुस्सा हो गया और वह अभिषेक से लड़ी करने लगा। लेकिन अभिषेक ने भी इसका जबाव दिया और दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई की आवाज घर में गूंज उठी। सभी को इस बात की जानकारी हो गई कि अंकिता को विक्की ने मारने की कोशिश  की है।

विक्की का रूप देखकर अंकिता हैरान

उधर अंकिता ये सब देखकर हैरान है। अंकिता को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने विक्का का ये रूप देखा ही नहीं कभी और देखेगी कहां वह 10 दिन से ऊपर विक्की के साथ नहीं रही है। यानी अंकिता विक्की के साथ सात फेरे लेने के बाद उसके साथ 10 दिन के ऊपर नहीं रही है। अंकिता मुंबई में रहती है और विक्की अपने बिजनेस के चक्कर में कहीं और रहता है। वहीं अंकिता इस शो मे इस वजह से ही आई कि विक्की के साथ कुछ समय बीताया जा सकें। 

Leave a comment