उत्तराखंड के दामाद बने ‘मामा जी’, बड़े-बड़े स्टार करेंगे शादी में शिरकत

उत्तराखंड के दामाद बने ‘मामा जी’, बड़े-बड़े स्टार करेंगे शादी में शिरकत

नई दिल्ली: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसी ना किसी सितारे के घर शहनाई बज रही है। इसी बीच एक सितारे की खबर सामने आई है। बता दें छोटे पर्दे के फेमस कलाकार और 'मामा जी' के नाम से मशहूर कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वो उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे है। साथ ही उनकी शादी भी उत्तराखंड में होने वाली है। परितोष ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे है।

मामा जी की होने जा रही है शादी

मामा जा उर्फ परितोष त्रिपाठी बिहार, गोपालगंज के रहने वाले है। वो अपना दिल उत्ताखंड के पिथौरागढ़ की मीनाक्षी दे बैठे जिसके बाद अब दोनो शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। कल यानी शुक्रवार को उनकी मेहंदी-संगीत का कार्यक्रम रखा गया था।

बता दें परितोष त्रिपाठी अपनी होने वाली पत्नी मीनाक्षी के साथ सारे रीति रिवाज के साथ उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक, परितोष त्रिपाठी की शादी दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में हो रही है। टेलीविजन और बॉलीवुड के कई सेलेब्स एक्टर भी उनकी खुशी का हिस्सा बनने के लिये वहां पहुंचे है।

बधाई देने पहुंच रहे है सेलेब्स

परितोष त्रिपाठी को डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में शिल्पा शेट्टी के साथ मस्ती-मजाक करते हुए देखा जाता था। अपनी कॉमेडी की वजह से वो मामा जी बन कर फेमस हो गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि 2022 खत्म होने से पहले परितोष अपने फैंस को इतना बड़ा सरप्राइज देंगे। परितोष की खुशी में उनके चाहने वाले शरीक हो चुके हैं। पकंज त्रिपाठी, चारू मल्लिक, सुरभि ज्योति और विक्रांत सिंह समेत कई सेलेब्स ने उन्हें नये सफर की बधाई दी है।

इसके अलावा रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, गीता कपूर और ऋत्विक धनजानी परितोष त्रिपाठी की शादी में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे हैं। अब बस इंतजार है, तो परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी की वेडिंग फोटोज का। परितोष त्रिपाठी ने 2018 में काशी इन सर्च ऑफ गंगा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले वो हसी का तड़का, न बोले तुम न, मैंने कुछ कहां जैसे शोज में दिख चुके हैं। परितोष को इंडियन आइडल और सुपर डांसर में बतौर होस्ट भी काफी पसंद किया गया, लेकिन उन्हें असली पहचान मामा जी के कैरेक्टर में ही मिली।   

Leave a comment