
Entry in films of TV actors and actresses: जितना लोग बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस को पसंद करते है उतना ही टीवी अभिनेता-अभिनेत्रियों को प्यार देते है। कई टीवी एक्टर-एक्ट्रेस को फैन अपनी पहली पसंद बना लेते है। इसका एक्टर-एक्ट्रेस को काफी फायदा होता है। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस को लेकर कुछ बातें सामने आई है। जिसमे कहा जा रहा है कि कुछ टीवी एक्टर-एक्ट्रेस छोटे से बड़े पर्दे में जल्द नजर आने वाले है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है?चलिए आपको बताते है।
दरअसल प्रिंयका, अंकित समेत कई टीवी एक्टर-एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। बता दें कि ये सितारे टीवी से जंप करते हुए बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे है। इसमें 'बिग बॉस 16' के अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी से लेकर कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या तक के नाम शामिल हैं। कई मीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'बिग बॉस 16' फेम अंकित गुप्ता शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का हिस्सा होंगे। अंकित, प्रियंका चौधरी के साथ इललीगल इमिग्रेशन से जूझ रहे कपल का किरदार निभाएंगे।
प्रिंयका चाहर चौधरी
दरअसल प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में आप सभी को बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि जिस तरह प्रिंयका ने बिग बॉस में अपना जलवा बिखेरा उनके बाद तो आप सभी उन्हें पहचान ही गए होंगे। वहीं इस बात के बारे में भी आप सभी को बता होगा कि प्रिंयका 'डंकी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रियंका को राजकुमार हिरानी के ऑफिस के बाहर देखा गया। वह एक पंजाबी किरदार की भूमिका निभाएंगी. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।
श्रद्धा आर्या
वहीं 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या के बारे में भी दावा किया जा रहा है कि वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिख सकती हैं। उन्हें अर्जुन बिजलानी के साथ पेयर किया गया है। फिल्म में धर्मेंद्र, शाबाना आजमी, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट भी हैं।
अवनीत कौर
अवनीत कौर एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। अवनीत कौर ने एक प्रतियोगी के रूप में डांस इंडिया डांस लील मास्टर्स के साथ अपना करियर शुरू किया। वहीं अवनीत कौर ने 'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग कंप्लीट कर ली है। उनके को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाली है. फिल्म को कंगना रनौत ने प्रोड्यूस किया है।
सृति झा
सृति झा एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इनका जन्म बेगूसराय नामक स्थान में हुआ। इन्होने 2006 में एक धारावाहिक धूम मचाओ धूम से अपने अभिनय की शुरुआत की। जिसमें वह मालिनी शर्मा का किरदार निभा रहीं थी। सृति झा को फेम कुमकुम भाग्य से मिला। वहीं अब सृति झा करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का भी हिस्सा हैं। सृति पहली बार बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में नजर आएंगी।
अर्जुन बिज्लानी
अर्जुन बिज्लानी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। यह लेफ्ट राइट लेफ्ट, नागिन, मोहे रंग दे, रिमिक्स, कार्तिका, बॉक्स क्रिकेट लीग, मिले जब हम तुम, यह है आशिक़ी, परदेस में मिला कोई अपना, रोड डायरिस, तेरी मेरी लव स्टोरी जैसे की शो में काम कर चुके हैं। वहीं अबअर्जुन बिजलानी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का भी हिस्सा हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है। करण जौहर ने फिल्म में कैमियो के लिए कुछ बड़े टीवी कलाकारों भी शामिल किया है।
Leave a comment