टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में हुईं भर्ती

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में हुईं भर्ती

Divyanka Tripathi Accident : जानी मानी टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक हादसे का शिकार हो गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट होने के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिव्यांका का एक्सीडेंट होने के बाद उनके पति और एक्टर विवेक दहिए ने अपने सारे प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी की पीआर टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है इसी वजह से उनके पति विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन भी केंसिल कर दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि - 'हमे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन कैंसिल कर दिया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वो मेडिकल केयर में हैं।

विवेक ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

उनके ठीक होने के बाद विवेक उनके साथ है। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। विवेक जल्द ही आपके साथ जुड़ेंगे।'दूसरी तरफ, विवेक दहिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिव्यांका का एक्सरे शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ ही लिखा  - दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। उनकी सर्जरी हो गई है।

हाल ही में हुई थी अंडरवेंट सर्जरी

वहीं इससे कुछ वक्त पहले दिव्यांका त्रिपाठी अंडरवेंट सर्जरी से गुजरी हैं। दिव्यांका ने एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, मेरी सर्जरी होने से लेकर रिकवरी तक। मैंने अपना रुटीन बहुत स्ट्रिक्ली फॉलो किया है। मेरे चेहरे पर जो स्माइल दिख रही है उसकी वजह मेरे पति हैं, जिन्होंने एक पल के लिए भी मेरी स्माइल को कम नहीं होने दिया।  

Leave a comment